![]() |
| सेल्फी फ़िल्म की कुछ तस्वीरें reviewsproduction के द्वारा |
Selfiee Twitter Review: दर्शकों को पसंद आ रही अक्षय-इमरान की जोड़ी, 'सेल्फी' का ट्रेलर देख यूजर्स बोले- अद्भुत
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और सुपरस्टार इमरान हाशमी स्टारर 'सेल्फी' का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में कॉमेडी का भरपूर तड़का है, साथ ही कुछ इमोशनल सीन्स भी हैं। इसमें दिखाया गया है कि अपने चहेते सुपरस्टार के लिए मर-मिटने को तैयार रहने वाले प्रशंसक के आत्मसम्मान को जब ठेस पहुंचती है तो उस पर क्या बीतती है। कॉमेडी के तड़के के साथ एक्शन ड्रामा फिल्म में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी हैं। अब इस फिल्म के ट्रेलर के साथ साथ फैंस अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की खूब तारीफ कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि ट्विटर पर यूजर्स की इस ट्रेलर को लेकर कैसी प्रतिक्रियाएं हैं।
पिछले 4-5 वर्षों में बॉलीवुड ने कई बुरी फिल्में बनाई हैं, लेकिन यह फिल्म साफ-सुथरी नजर आ रही है। इमरान हाशमी कमाल के अभिनेता बन गए हैं। अक्षय भी अच्छे हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'अद्भुत, मनोरंजक, कॉमेडी, एक्शन, ग्लैमरस, रोंगटे खड़े कर देने वाला, सब कुछ। ट्रेलर लाजवाब है।' एक ने लिखा, 'सेल्फी को वास्तव में एक व्यापक कॉमेडी ट्रेलर है, जो बहुत पसंद आया। इमरान हाशमी को देखकर अच्छा लगा।' एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय-इमरान की 'सेल्फी' बॉक्स ऑफिस पर विजेता बनती हुई दिख रही है। इसका श्रेय राज मेहता को जाता है। वह अच्छे निर्देशक हैं, जो सितारों को पेश करना जानते हैं। 'बॉस' फिल्म की तरफ अक्षय कुमार को दिखाना इसमें इमरान भी बहुत अच्छे लग रहे हैं। ट्रेलर बहुत अच्छा है।
वहीं ट्विटर पर एक वर्ग ऐसा भी है, जिन्हें सेल्फी से खास उम्मीदें थीं, लेकिन वह पूरी नहीं हो पाईं। वहीं, कुछ यूजर्स शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' के ट्रेलर से सेल्फी के ट्रेलर की तुलना करते नजर आए। एक यूजर ने कहा कि अक्षय कुमार की 'सेल्फी' शाहरुख खान की साल 2016 में आई फिल्म 'फैन' का सस्ता वर्जन है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि 'पठान' के आगे 'सेल्फी कमजोर दिखाई देती है।
कुल मिलाकर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स की भी 'सेल्फी' के ट्रेलर को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फैंस अब बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों को उम्मीद है कि इस बार अक्षय कुमार अपनी फ्लॉप फिल्में देने की कतार पर विराम लगाएं और यह फिल्म हिट साबित होगी। अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है, वह तो इसके रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म 'सेल्फी' सिनेमाघरों में 24 फरवरी को दस्तक देगी।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment